शहीद रवीन्द्र सिंह की स्मृति में राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता 24 से 26

सहजनवां - गोरखपुर शहीद रवीन्द्र सिंह एवं भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में महिला एवं पुरुष सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक मुरारी इंटर कॉलेज परिसर, सहजनवां में किया जाएगा।आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कैसरगंज एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह होंगे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक  राज मणि पांडेय करेंगे। कार्यक्रम की संरक्षक पूर्व विधायक गौरी देवी होंगी। तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रदेश भर के नामचीन पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें विभिन्न भार वर्ग में फ्रीस्टाइल 57 से 61 हर वर्ग, ग्रीको रोमन के पुरुष 55 से 60 वर्ग पहलवानों द्वारा आजमाइश होगा। आयोजक आदित्य प्रताप सिंह ‘आगु’ एवं शहीद रवीन्द्र सिंह परिवार ने सभी खेल प्रेमियों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.