दिल्ली में GeZ प्रोटेस्ट में शिरकत कर लौटीं शकुंतला देवी का गोरखपुर में भव्य स्वागत
घघसरा, गोरखपुर : नगर पंचायत घघसरा की निवासिनी, महिला यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी शकुंतला देवी के दिल्ली में हुए GeZ प्रोटेस्ट में भाग लेकर प्रथम आगमन से गोरखपुर में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनका हार्दिक अभिनंदन एवं भव्य स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि शकुंतला देवी गोरखपुर जिले से GeZ प्रोटेस्ट में भागीदारी करने वाली प्रथम महिला थीं, जिन्होंने दिल्ली में अपनी सक्रिय भागीदारी से जिले का नाम रोशन किया है। उनके इस जुझारू और सक्रिय नेतृत्व को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान द्वारा उन्हें सहजनवां विधानसभा क्षेत्र 324 से प्रत्याशी बनाए जाने का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद से क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
शकुंतला देवी के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्रित हुए और बढ़-चढ़कर फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों में उनसे मिलने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।इस दौरान शकुंतला देवी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेंगी।
रिपोर्टर : हरिगोबिन्द

No Previous Comments found.