रातों-रात एस आर होटल को बना दिया ऑटो की दुकान--प्रशासन को किया गुमराह

गोरखपुर - औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 22 ट्रांसपोर्ट नगर में एक जमीन का आवंटन होता है ऑटो की दुकान के लिए परन्तु ऑटो की दुकान न बनाकर उसे एक होटल बनाया जाता है उसका नाम दिया जाता है एस आर होटल। यह होटल केवल अनैतिक कार्य के लिए ही बनाया जाता है। जब इसकी भनक सहजनवा के कुछ पत्रकारों को लगती है तो पत्रकार गीडा के उच्च अधिकारियों से बात करते है तो पता चलता है कि गीडा में दो ही होटल है। एस आर होटल की खबर जबअखबार में प्रमुखता से निकाली गई तो गीडा प्रशासन और एस आर होटल के मालिक रुद्र प्रताप यादव ने रातों-रात होटल का नाम छुपा दिया और वहां ऑटो लाकर खड़ा कर दिया। जिससे लगे कि वहां होटल नहीं ऑटो की दुकान है। सवाल केवल एक होटल का नहीं ऐसी पचासों होटल गिड़ा में संचालित हो रही हैं लेकिन उन पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है। क्या गीडा में सेक्टर 22,23 में चल रहे होटल जोकि होटल के लिए आवंटित जमीन भी नहीं है फिर भी होटल संचालित हो रहे हैं। गीडा प्रशासन,गीडा पुलिस,फायर विभाग क्या ऐसे ही मूक दर्शक बना रहेगा या कोई कार्रवाई भी इनके खिलाफ करेगा। वहीं इस होटल के संचालन को लेकर काफी चर्चा बना हुआ था वहीं होटल कारोवारी द्वारा एक स्थानीय पत्रकार पर फर्जी आरोप लगा कर दबाव बनाया गया कि अगर आप खबर चलाओगे तो तुम्हारे उपर मुकदमा दर्ज करा दूंगा,लेकिन होटल कारोवारी को होटल बंद कर भागना पड़ा,वहीं जब मीडिया में खबर चलने के बाद होटल के बोर्ड को ढकने के लिए ऑटो मोबाइल का बोर्ड लगा कर गीडा प्रशासन को गुमराह करने का काम होटल कारोवारी द्वारा किया जा रहा है। वही होटल कारोवारी उल्टे चोर कोतवाल को डाटे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं

रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.