नगर पंचायत उनवल में बुजुर्गों का किया गया सम्मान
गोरखपुर- नगर पंचायत उनवल में बुजुर्गों के सम्मान में एक सराहनीय कार्यक्रम नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान नगर के बुजुर्गों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर उन्हें सम्मानित कर उनके प्रति आदर, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राम प्रकाश साहनी तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा दिग्विजय मौर्य और संरक्षक मनोज कुमार साहनी व आल्हा प्रसाद निषाद जी रहे।
कार्यक्रम में बुजुर्गों के अनुभव, समाज के प्रति उनके योगदान और उनके मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। आयोजक और अतिथियों ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस पहल से सामाजिक सौहार्द, आपसी सम्मान और सकारात्मक संदेश को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जिस समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वही समाज संस्कारों और मानवीय मूल्यों से समृद्ध होता है।
“बुजुर्गों का सम्मान, हमारी संस्कृति की पहचान है।”
इस दौरान कार्यक्रम में अमित विक्रम पाण्डेय, गौरीशंकर वर्मा, तैयब अहमद, प्रेम साहनी, रामस्वरूप निषाद, रामू दुबे, बबलू दुबे, दिनेश साहनी, अमित साहनी के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: कृष्णमोहन सैनी

No Previous Comments found.