पांच शातिर चोरों को किराने की दुकान और क्लिनिक से चोरी करते हुए रँगे हाथो पकड़ा

गोसाईगंज : गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बीती रात को बंथरा से ईको वैन लेकर गोसाईगंज इलाके में पांच शातिर चोरों को किराने की दुकान और क्लिनिक से चोरी करते हुए रँगे हाथ रात्रि गश्त के दौरान दरोगा विक्रम सिंह ने पकड़कर चोरों को गिरफ्तार किया है और चोरी का सारा माल भी बरामद कर लिया। दरोगा विक्रम सिंह की क्षेत्रीय जनता ने खूब प्रशंसा की है तो वही थाना प्रभारी गोसाईगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने ने दरोगा विक्रांत सिंह द्वारा मुस्तैदी से रात्रि गश्त ड्यूटी के समय गश्ती करते हुए चोरों को चोरी करते हुए पकड़ने पर सराहना करते हुए उत्साह वर्धन के लिए धनराशि देकर पुरस्कृत किया है। पकड़े गए चोरों पर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.