‘भरी महफिल में प्रसाद दूंगा…’ करण जौहर पर भड़के गोविंदा, पर्सनल लाइफ के जिक्र पर जताई नाराज़गी

BY-UJJWAL SINGH 

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन वह अक्सर अपने बयानों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने फिल्ममेकर करण जौहर पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़े पहलुओं को फिल्मों में जबरन जोड़ने की कोशिश की गई, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई.

करण जौहर पर साधा निशाना

एक न्यूज़ चैनल  को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने बिना सीधे नाम लिए इशारों-इशारों में करण जौहर पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि किसी ने उनके नाम से मिलती-जुलती एक फिल्म बना दी, जिसका विषय पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच शक और गलतफहमी पर आधारित था। गोविंदा का मानना है कि इस कहानी में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को जबरन फिट करने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा, “हर किसी की पर्सनल लाइफ में कहानी घुसेड़ने की कोशिश की जाती है। मजाक हर जगह और हर तरह से अच्छा नहीं लगता।” गोविंदा के इस बयान को इंडस्ट्री में एक सख्त चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है.

Govinda Angry On Karan Johar Govinda Naam Mera Controversy - करण जौहर पर  भड़के गोविंदा, बोले- हर जगह जोक्स अच्छे नहीं लगते, मिल गया तो दूंगा प्रसाद|  Navbharat Live

‘भरी महफिल में दूंगा जवाब’

गोविंदा ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह “भरी महफिल में प्रसाद देंगे” .उन्होंने रजनीकांत का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी उसी अंदाज में जवाब दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह सिर्फ सम्मान की अपेक्षा रखते हैं और किसी से मिसबिहेव न करने की अपील कर रहे हैं.

Govinda Calls out Karan Johar over 'Govinda Naam Mera', says film used his  name : Bollywood News - Bollywood Hungama

निजी जिंदगी को लेकर पहले भी रहे चर्चा में

पिछले कुछ समय से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी उनके रिश्ते को लेकर कई सार्वजनिक बयान दे चुकी हैं, जिससे दोनों की निजी जिंदगी चर्चा में रही है. ऐसे में गोविंदा का यह बयान और भी ज्यादा मायने रखता है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अपनी निजी जिंदगी को फिल्मों या पब्लिक प्लेटफॉर्म पर तोड़-मरोड़ कर पेश किए जाने को बर्दाश्त नहीं करेंगे.गोविंदा के इस बयान के बाद अब सभी की नजर करण जौहर या उनकी टीम की प्रतिक्रिया पर टिकी है.इंडस्ट्री में यह मामला आगे क्या मोड़ लेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

चुकून मला भेटला तर खूप मारेन…”, गोविंदाने करण जोहरला दिली धमकी; नेमकं काय  घडलं? घ्या जाणून… - Marathi News | Govinda Warning To Karan Johar Against  Govinda Mera Naam Film Controversy Ads

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.