सुनीता आहूजा बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, 58 की उम्र में साइन की पहली फिल्म

BY-UJJWAL SINGH 

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अब बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं. 58 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने का फैसला लिया है. लंबे समय तक केवल इंटरव्यू और सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियों में रहने वाली सुनीता अब फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगी.

Sunita Ahuja, the wife of Govinda, Secures Her Debut Bollywood Film with  Ekta Kapoor? Here's What We've Learned. | Zoom TV

बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले पहली फिल्म

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता आहूजा ने अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है. यह फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जाएगी. हालांकि अभी तक फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता इसमें एक अहम भूमिका निभाएंगी। सुनीता फिल्म की शूटिंग के लिए लगभग 20 दिन का समय निकालेंगी.

Exclusive| Govinda's wife Sunita Ahuja: Mujhe koi troll kare ya mujh par  comment kare, doesn't affect me | Hindustan Times

सोशल मीडिया और रियलिटी शो में लोकप्रिय

सुनीता को अब तक केवल इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर देखा जाता था. उनके बेबाक अंदाज और कॉमिक टाइमिंग के कारण उनके फैन फॉलोइंग में लगातार बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है और कई रियलिटी शो में गेस्ट के तौर पर दिखाई दे चुकी हैं. उनके फैंस अब लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि वह बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग दिखाएं

Sunita Ahuja recalls first meeting with now-husband Govinda when she was in  Class 9, he was in college: 'Was told no girl could impress him' | Bollywood  News - The Indian Express.

गोविंदा और परिवार की इंडस्ट्री में मौजूदगी

गोविंदा की फैमिली भी अब बॉलीवुड में एक्टिव होती नजर आ रही है. उनके बेटे यशवर्धन भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं और वह साजिद खान की अपकमिंग हॉरर फिल्म में काम करेंगे. वहीं, उनकी बेटी टीना पहले ही इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं, लेकिन उन्हें अपने पिता जैसी सफलता अभी हासिल नहीं हुई.MasterChef India: Sunita Ahuja says 'Shaadi barbadi hai'

लंबे समय बाद सुर्खियों में

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी। दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. पिछले कुछ सालों से सुनीता लाइमलाइट में हैं और अब उन्होंने अपने रिश्ते और जीवन पर खुलकर बात करनी शुरू कर दी है. अब दर्शक इंतजार कर रहे हैं कि वह बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जादू कैसे दिखाती हैं.

Govinda's wife Sunita Ahuja converted to Christianity only because she  wanted to have wine as a child: 'Parents didn't know' | Bollywood News -  The Indian Express

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.