क्या आप भी कड़वी ग्रीन टी से परेशान हैं? ट्राई करें ये 8 रिफ्रेशिंग और टेस्टी फ्लेवर्स
ग्रीन टी को हेल्थ और फिटनेस से जुड़ा सबसे पसंदीदा पेय माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से साफ रखने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। आमतौर पर लोग इसे एक ही तरीके से पीते हैं, जिससे कुछ समय बाद इसका स्वाद नीरस लगने लगता है।
लेकिन अगर ग्रीन टी को नए-नए फ्लेवर और अलग अंदाज़ में शामिल किया जाए, तो इसका स्वाद भी बेहतर हो जाता है और सेहत को मिलने वाले फायदे भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रीन टी को पीने के कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट तरीके, जिनसे इसका मजा दोगुना हो सकता है।
लेमन ग्रीन टी
साधारण ग्रीन टी में नींबू की कुछ बूंदें डालें। यह ड्रिंक डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ाती है और विटामिन सी के कारण स्किन को नेचुरल ग्लो देती है।
हनी ग्रीन टी
अगर आपको ग्रीन टी का स्वाद कड़वा लगता है तो इसमें शहद मिलाएं। ये इसे मीठा और हेल्दी बनाता है। शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण गले और पाचन दोनों के लिए फायदेमंद हैं।
मिंट ग्रीन टी
पुदीने की फ्रेश ताजी पत्तियां डालकर बनाई गई ग्रीन टी गर्मियों में रिफ्रेशमेंट का बेस्ट ऑप्शन है। यह पाचन को सुधारती है और दिमाग को ठंडक पहुंचाती है।
जिंजर ग्रीन टी
अदरक वाली ग्रीन टी ठंड के मौसम में सबसे हेल्दी ड्रिंक है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम से बचाते हैं और शरीर को गर्म रखते हैं।
आFस्ड ग्रीन टी
अगर आप ठंडी ड्रिंक पसंद करते हैं तो ग्रीन टी को ठंडा करके उसमें आइस क्यूब्स, नींबू और पुदीना डालें। यह हेल्दी कोल्ड ड्रिंक गर्मियों के लिए परफेक्ट है।
ग्रीन टी को रोजाना पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन हर दिन इसे एक ही तरीके से लेने के बजाय अलग-अलग फ्लेवर्स में ट्राई करना ज्यादा हेल्दी है। चाहे आप लेमन-हनी वाली सुबह पीएं, जिंजर-तुलसी वाली सर्दियों में लें या गर्मियों में आईस्ड ग्रीन टी, हर फ्लेवर आपको नया अनुभव देगा।

No Previous Comments found.