पावन नर्मदा नदी की बस द्वारा परिक्रमा पूर्ण कर 55 तीर्थ यात्रियों का जत्था सकुशल भीकनगांव लौटा

भीकनगांव : पावन नर्मदा नदी की बस द्वारा परिक्रमा पूर्ण कर 55 तीर्थ यात्रियों का जत्था सकुशल भीकनगांव लौटा। नगर में ढोल-नगाड़ों और पुष्पहारों से भव्य स्वागत हुआ। जयकारों और भजन-कीर्तन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा।
परिक्रमा की शुरुआत 10 फरवरी को पवित्र ओंकारेश्वर से हुई और लगभग 15 दिनों में यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रमुख तीर्थस्थलों, घाटों, मंदिरों और आश्रमों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के क्रम में पावागढ़ और सलकनपुर मंदिर में भी दर्शन किए गए।
यात्रा में भीकनगांव नगर पंचायत की भूतपूर्व अध्यक्ष सीताबाई घनश्याम टेलर, भूतपूर्व पार्षद संतोष श्याम टेलर एवं राखी गोस्वामी सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे। बस से परिक्रमा होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को विशेष सुविधा मिली।
वापसी पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर संतोष और आध्यात्मिक आनंद झलकता नजर आया। नगरवासियों ने इसे आस्था, एकता और धार्मिक चेतना का प्रेरक उदाहरण बताया।

रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.