भिलोड़ा में बलेव पर्व पर भूदेवों ने किया सामूहिक जनेऊ परिवर्तन, ब्रह्मभोज का हुआ आयोजन

गुजरात :  भिलोड़ा में हाथमती नदी किनारे श्री वैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में रक्षाबंधन (बलेव) के अवसर पर भूदेवों द्वारा सामूहिक जनेऊ परिवर्तन और ब्रह्मभोज का आयो

श्रावण महीने की पवित्र पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन (बलेव) पर्व के अवसर पर भिलोड़ा में हाथमती नदी किनारे स्थित श्री वैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण बारीशी समाज द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बलेव पर्व की पारंपरिक विधि के अनुसार उपस्थित भूदेवों ने शास्त्रोक्त विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक जनेऊ बदलने की पवित्र विधि का कार्यक्रम किया। हाथमती नदी के तट पर स्थित शिवालय में 'हर हर महादेव' और वैदिक मंत्रोच्चार के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

धार्मिक विधि पूर्ण होने के बाद उपस्थित सभी भूदेवों के लिए सामूहिक ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। ब्राह्मण बंधु उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और महाप्रसाद का लाभ लिया।

धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के द्वारा सनातन संस्कृति की परंपराएं जीवंत रहने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारा मजबूत होता है। धार्मिक कार्यक्रम को सफलरबनाने के लिए स्थानीय सामाजिक अग्रणियों और ब्रह्म समाज के श्रेष्ठीजनों ने सामूहिक रूप से मेहनत की।

रिपोर्टर  : मनु पटेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.