तलोद नगर पालिका वार्ड नंबर-5 में भाजपा की शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित
तलोद, साबरकांठा : आज तलोद नगर पालिका के वार्ड नंबर-5 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन पार्षद राधाबेन सुरेशभाई प्रजापति के निवास स्थान पर किया गया। बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में पूर्व शहर अध्यक्ष दामोदरभाई पटेल, पार्षद गुणवंतसिंह सोलंकी, पार्षद राधाबेन सुरेशभाई प्रजापति, पार्षद रमीबेन बारोट, जयश्रीबेन सोनी, तलोद शहर उपाध्यक्ष सतीशभाई शाह, दिलीपकुमार शाह, गुणवंतभाई शाह, कमलेशभाई, जगदीशभाई प्रजापति, आकाश राठौड़, संदीप प्रजापति, फूलसिंह झाला, सुरेशभाई प्रजापति, पुरुषोत्तमभाई प्रजापति एवं सचिन जयस्वाल सहित भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा पार्टी की जनहितकारी गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने, नागरिकों की समस्याओं को जानने और उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
पूरी बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह, एकजुटता और संगठन के प्रति समर्पण देखने को मिला।
रिपोर्टर : दिलीप परमार

No Previous Comments found.