Gujarat Local Body Polls Result 2026: भाजपा का परचम, 9 नगर निगमों में जीत, 6 में मतगणना जारी

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना मंगलवार, 28 अप्रैल को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच जारी रही। राज्य चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने अब तक 15 में से 9 नगर निगमों में बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि बाकी 6 नगर निगमों में मतगणना अभी जारी है।

भाजपा ने कई प्रमुख नगर निगमों में दर्ज की जीत

सत्तारूढ़ भाजपा ने सुरेंद्रनगर, जामनगर, पोरबंदर, करमसद-आनंद, नडियाद, नवसारी, वापी, सूरत और मोरबी नगर निगमों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए आधे से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है।
सबसे बड़ी जीत मोरबी नगर निगम में देखने को मिली, जहां भाजपा ने सभी 52 सीटों पर क्लीन स्वीप किया।

नवगठित नगर निगमों में पहली बार मतदान

इस चुनाव में नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर जैसे नौ नवगठित नगर निगमों में पहली बार मतदान हुआ। इन इलाकों में मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बंपर मतदान दर्ज, सभी स्तरों पर मजबूत भागीदारी

चुनाव आयोग के अनुसार नगर निगमों में 55.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
नगर पालिकाओं में 65.53 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 66.64 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 67.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
वलसाड जिले के वापी में सबसे अधिक 72.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि गांधीधाम में सबसे कम 46.03 प्रतिशत मतदान रहा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.