गुरमीत-देबिना का ‘तीसरा बेबी’ कौन? कॉफी पीते-पीते चौंके गुरमीत, कपल ने खोला बड़ा राज

AKANSHA UPADHYAY

टीवी की दुनिया के पॉपुलर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए यह कपल लगातार फैंस से जुड़ा रहता है। अब दोनों ने अपने चाहने वालों के साथ एक ऐसी ‘गुड न्यूज’ शेयर की, जिसे सुनकर कुछ पल के लिए गुरमीत भी हैरान रह गए।दरअसल, हाल ही में अपने व्लॉग के दौरान देबिना ने ‘तीसरे बेबी’ का जिक्र किया। जैसे ही उन्होंने यह बात कही, गुरमीत के मुंह से कॉफी तक निकल गई। इसके बाद उन्होंने देबिना को बधाई दी, जिस पर देबिना ने भी मुस्कुराते हुए कहा कि, “तुम्हें भी बधाई हो!”

क्या सच में आने वाला है तीसरा बच्चा?

देबिना के इस ऐलान के बाद फैंस के बीच भी उत्सुकता बढ़ गई। आखिर कपल के ‘तीसरे बेबी’ का मतलब क्या है? हालांकि, थोड़ी देर बाद गुरमीत और देबिना ने खुद इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया।कपल ने बताया कि उन्होंने अपना नया प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘देबगुरू’ (DebGuru) रखा गया है। यह नाम देबिना के नाम से ‘Deb’ और गुरमीत के नाम से ‘Guru’ को मिलाकर बनाया गया है।

फैंस से शेयर की बड़ी खुशखबरी

गुरमीत और देबिना ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी अहम बातें कभी भी अपने फैंस से छिपाने की कोशिश नहीं की है। यही वजह है कि अपने नए प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की खबर भी उन्होंने सीधे अपने चाहने वालों के साथ शेयर की।दोनों के लिए यह सिर्फ एक बिजनेस वेंचर नहीं, बल्कि एक बेहद खास और भावनात्मक शुरुआत है।

‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर भी होगा रिलीज

अपने नए प्रोडक्शन हाउस की घोषणा के साथ कपल ने यह भी बताया कि गुरमीत चौधरी की अपकमिंग फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर ‘देबगुरू’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।फिल्म का टीजर पहले ही सामने आ चुका है और अब फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है। ऐसे में नए प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत के साथ गुरमीत की फिल्म का ट्रेलर रिलीज होना कपल के लिए इसे और भी खास बना देता है।

प्रोडक्शन हाउस को बताया ‘तीसरा बच्चा’

सबसे खास बात यह रही कि देबिना और गुरमीत ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस को अपना ‘तीसरा बच्चा’ बताया। दोनों का कहना है कि जिस तरह उनके बच्चे उनकी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा हैं, उसी तरह ‘देबगुरू’ भी उनके लिए एक नई जिम्मेदारी और सपने की तरह है।इस दौरान दोनों काफी इमोशनल भी नजर आए। उन्होंने फैंस से अपने इस नए ‘बेबी’ के लिए भी वही प्यार और आशीर्वाद मांगा, जो उन्हें उनके परिवार के लिए मिलता रहा है।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.