हाथरस में बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने के लिए विद्युत विभाग ने सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग

हाथरस - अभियंता के निर्देश पर सबस्टेशन कोटा रोड और गिजरौली क्षेत्र में टीमों ने बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान कुल सात उपभोक्ता अलग-अलग तरीकों से बिजली चोरी करते पाए गए। विद्युत विभाग के अनुसार, सबस्टेशन कोटा रोड के अंतर्गत आने वाले हाई लॉस क्षेत्रों में बिजली चोरी रोको अभियान चलाया गया। टीम ने घरों और प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शनों की जांच की। चेकिंग के दौरान तीन उपभोक्ता अलग-अलग माध्यमों से बिजली चोरी करते मिले।

विभाग की ओर से इन उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, सबस्टेशन गिजरौली के अंतर्गत टाउन-3 फीडर पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां चार उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभाग ने इन सभी के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। चेकिंग टीम में विजिलेंस प्रभारी अवर अभियंता संदीप सिंह, जूनियर इंजीनियर ललित कुमार यादव (गिजरौली), जूनियर इंजीनियर आयुष कंसल (वाटरवर्क्स), जूनियर इंजीनियर ऋतु शर्मा (नवीपुर), जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार (काशीराम), राधेश्याम टीजी-2 सहित ठेका कर्मचारी मौजूद रहे।

विद्युत अधिकारियों का कहना है कि हाई लॉस वाले क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाए जाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग के नियमों के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.