Haircare Tips : हेयर फॉल रुकेगा, डैंड्रफ भी होगा खत्म….नारियल तेल में मिलाकर लगा लें ये एक चीज

आजकल बदलती जीवनशैली, लगातार तनाव, गलत खान-पान और रासायनिक उत्पादों के अधिक इस्तेमाल के कारण बाल झड़ना और डैंड्रफ जैसी समस्याएँ बहुत सामान्य हो गई हैं। कम उम्र में ही बालों का पतला होना, रूखापन, खुजली और डैंड्रफ लोगों के आत्मविश्वास को प्रभावित कर देता है। महंगे शैंपू और ट्रीटमेंट आज़माने के बाद भी अक्सर वांछित परिणाम नहीं मिल पाते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण चीज़, यदि इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर सही तरीके से लगाया जाए, तो यह बालों की कई समस्याओं में मदद कर सकती है?

नारियल तेल हमेशा से ही बालों की सेहत और देखभाल के लिए इस्तेमाल होता रहा है। जब इसमें एक प्राकृतिक सामग्री मिलाई जाती है, तो यह न केवल सिर की त्वचा को पोषण देती है, बल्कि डैंड्रफ कम करने और बाल झड़ने की समस्या को भी नियंत्रित करने में मदद करती है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी चीज़ है और इसे बालों में कैसे सही तरीके से उपयोग किया जा सकता है।

नारियल तेल में मिला लें ये चीज

हम बात कर रहे हैं कपूर की, जिसे बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित इस्तेमाल बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में मदद करता है। कपूर में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो खुजली, जलन और डैंड्रफ को कम करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही यह सिर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसे इस्तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करना ज़रूरी है।

ऐसे बनाएं मैजिक हेयर ऑयल

बालों की ज्यादातकर समस्याओं को खत्म करने के लिए आप नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगा सकती हैं. इस मैजिक हेयर ऑयल को बनाने के लिए आपको चाहिए 23 चम्मच नारियल तेल लेंउसमें थोड़ा-सा कपूर (¼ चम्मच या 1 छोटी टिकिया) मिलाकर पिघला लें. ठंडा होने पर स्कैल्प में हल्के हाथों से मसाज करें. 3060 मिनट बाद या रातभर छोड़कर हल्के शैम्पू से धो लें.

नारियल तेल के साथ प्याज का रस

नारियल तेल में प्याज का रस मिलाकर बालों में लगाने से कई तरह की बालों की समस्याओं से राहत मिलती है। NCBI की रिपोर्ट के अनुसार, प्याज बालों के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद सल्फर बालों की जड़ों में कोलेजन उत्पादन बढ़ाता है, जिससे हेयर फॉल कम होता है और बालों की विकास और घनत्व भी बेहतर होता है। इसके अलावा, यह स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ को कम करने में भी मदद करता है।

ऐसे बनाए प्याज वाला ऑयल

इसे बनाने के लिए 2-3 चम्मच नारियल तेल लें. इसमें 1-2 चम्मच ही प्याज का रस मिलाएं और बालों के स्कैल्प पर मसाज करते हुए लगा लें. प्याज का रस लगा रहे हैं तो इसे रातभर के लिए नहीं छोड़ना चाहिए. नहाने से 1 घंटा पहले ये ऑयल लगाना है और फिर शैंपू कर लेना है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.