एनटीपीसी सहयोगी ऋतिक खनन कंपनी को दिए सख्त निर्देश -उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह

हजारीबाग : केरेडारी प्रखंड अंतर्गत   उत्कृमित मध्य विद्यालय जोरदाग  आगर् टोला प्राथमिक विद्यालय को एनटीपीसी कंपनी सहयोगी ऋतिक खनन कम्पनी के द्वारा तोड़ा जा रहा था जो हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था उसको लेकर गम्भीर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई  थी ,इसी विषय संदर्भ मे जिला मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक की गई है जहाँ विस्थापित पंचायत के सभी मुखिया एवं पंचायत समिति प्रतिनिधि भाग लिये और विश्वस्त सूत्रों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला की जिला उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय हुआ की जब तक उत्कृमित मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिये नये विद्यालय भवन का निर्माण नहीं हो जाता तब तक इसी विद्यालय में पुर्व की भांति छात्र छात्राओं का पठन पाठन का कार्य सुचारु रुप से चलता रहेगा। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी का Ntpc Ritwik कम्पमी के विरुद्ध शुरु की धरना के कार्यकम को स्थगित किया जा रहा है ऐसा पुन कोई कार्य अगर कम्पनियों  द्वारा किया जाता है तो फिर धरना प्रदर्शन चालू कर दिया जाएगा।

मौके पर उपस्थित केरेडारी मंडल अध्यक्ष नेमा साव (उर्फ कर्मचारी साव) महामंत्री नरेश कुमार महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज शाह ,युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुनील राज सिंह (उर्फ शेर सिंह),भाजपा महामंत्री अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष बालगोविंद सोनी,चंद्रिका रजक किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायण यादव,बतादुर राम वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम साहू कंचन यादव,कांडाबेर पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी,प्रकाश गुप्ता,पूर्वकार्यकरणी सदस्य उपेंद्र सिंह,प्रयाग महतो शंभू महतो, गण मान भी रहे उपस्थित।

रिपोर्टर : सुनील कुमार ठाकुर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.