इंडियन पब्लिक स्कूल रजत जयंती एवं बाल दिवस पर इको क्लब द्वारा बाल संसद का गठन
हजारीबाग : केरेडारी स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल, पेटो में 14 नवंबर 2025 को झारखंड रजत जयंती एवं बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। बच्चों ने केक काटकर बाल दिवस का उत्सव मनाया और चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि दी।
इसी अवसर पर इको क्लब के तहत विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करना है। बाल संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार चुने गए—
प्रधानमंत्री: दिव्या कुमारी
खेल मंत्री: अभिनव दिवाकर
स्वास्थ्य मंत्री: उज्जवल कुमार
पोषण मंत्री: प्रीति कुमारी
शिक्षा मंत्री: अनोखी कुमारी
उप प्रधानमंत्री एवं उपस्थित मंत्री: इरम फातिमा
कानून मंत्री: मिधहत हुसैन
स्वच्छता मंत्री: शिवांगी कुमारी
कौशल विकास मंत्री: आलिया नाज
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार राम और उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रूही कौसर के नेतृत्व में हुआ। यशोदा कुमारी, सोनी कुमारी, रजनी कुमारी, दीपा कुमारी, काजल कुमारी, ममता, सोनम, रेनु, प्रियंका, धनेश्वरी सहित सौरभ, मिथलेश, विवेक सर और मनीष सर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : सुनील कुमार ठाकुर


No Previous Comments found.