बरकट्ठा प्रमुख रेणु देवी के अध्यक्षता में अंचल सभागार बरकट्ठा में आयोजित किया गया
बरकट्ठा : झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के प्रसिद्ध सूर्यकुण्ड मेला जो प्रत्येक वर्ष 14जनवरी से 30जनवरी तक आयोजित होनेवाली मेले का नीलामी पूर्व नियोजित समयानुसार दिनांक 16/12/2025 को 11बजे पूर्वाह्न बरकट्ठा प्रमुख रेणु देवी के अध्यक्षता में अंचल सभागार बरकट्ठा में आयोजित किया गया, सुरकुंड मेले के नीलामी में प्रखंड के बरवा निवासी ज्ञानी प्रसाद, धीरेन्द्र पांडेय, शिशिर पांडेय, चंद्रकांत पांडेय, प्रदीप प्रसाद, जागेश्वर नायक, विजय नायक ने भाग लिया, नीलामी की सरकारी डाक सुरक्षित जमा राशि 2687809 छब्बीस लाख सतासी हजार आठ सौ नौ रूपये थी, डॉकबोली में शामिल प्रतिभागियों के द्वारा बारी बारी से डाक बोली लगाई गई, जिसमें विजय नायक के द्वारा 8600500 की सबसे ऊंची बोली लगाकर सुरकुंड मेले का नीलामी अपने नाम कर लिया वहीं दूसरे स्थान पर धीरेन्द्र पांडेय के द्वारा 8600000 छियासी लाख बोली लगाकर दूसरे स्थान पर रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली इस मेले में अधिक डाक बढ़ जाने से आम जन मानस, गरीब गुरबा पर इसबार के मेले में काफी असर दिखेगा।
मौके पर प्रखंड सह अंचल अधिकारी रेशमा डुंगडुंग प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, उपाध्यक्ष कुदूस अंसारी, उपप्रमुख सुरजी देवी, अंचल निरीक्षक सुरेन्द्र पासवान, नजीर अजीत कुमार,संजय कुमार सहित अंचल कर्मी मौजूद थे।
रिपोर्टर : गोपाल

No Previous Comments found.