बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेर्तृत्व में नशामुक्ति अभियान के खिलाप चलाई गई जागरूकता अभियान
हजारीबाग : बरकट्ठा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही अजित कुमार विमल एवं थाना प्रभारी बरकट्ठा पंकज सिंदुरिया के द्वारा बरकट्ठा थाना अंतर्गत गगपांचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सभी बच्चों एवं अभिभावकों से नशे के सेवन से बचने की अपील की गई एव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध हजारीबाग पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी, साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के द्वारा डिवाइन पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं एवं 12वीं के छात्रों को विदाई के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई l अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सभी अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में समय से अपने-अपने सेंटर पर सुरक्षित पहुंचने की अपील किया,जागरूकता अभियान के दौरान बताया गया कि कोई भी अभिभावक नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए ना दें इसके अलावे यह भी अपील किया गया कि नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में हजारीबाग पुलिस को सहयोग करें तथा नशा मुक्त राष्ट्र का निर्माण करें l
रिपोर्टर : गोपाल


No Previous Comments found.