रामनवमी में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, चोगा-ताशा से ही निकलेगा जुलूस
चौपारण : माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा आगामी रामनवमी पर्व को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर किसी भी परिस्थिति में किसी भी अखाड़े द्वारा डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी , चौपारण क्षेत्र के सभी अखाड़ा समितियों से अपील की है कि वे प्रशासनिक निर्देशों का पूर्ण पालन करें और रामनवमी जुलूस में डीजे का प्रयोग बिल्कुल न करें।
थाना प्रभारी सरोज सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं पारंपरिक ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीजे के स्थान पर चोगा एवं ताशा पार्टी के माध्यम से ही जुलूस निकालने का आग्रह किया गया है।
प्रशासन ने सभी अखाड़ा संचालकों एवं श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परंपरा, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बनाए रखते हुए रामनवमी पर्व को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।
रिपोर्टर : अमित सिंह


No Previous Comments found.