होली मिलन समारोह में उमड़ी लोगों की भीड़, गणमान्य लोगों ने किया उद्घाटन
चौपारण : प्रखण्ड क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह का विधिवत उद्घाटन चय परगना अध्यक्ष माहेश्वरी मेहता, प्रखण्ड अध्यक्ष सुखदेव दांगी, जीप अध्यक्ष उमेश मेहता, जीप सदस्य बसंत नारायण मेहता एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता देवचरण दांगी सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह में पूरे प्रखण्ड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि होली मिलन समारोह समाज को जोड़ने का कार्य करता है और इस तरह के आयोजन से आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ सदस्य, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ समारोह को सफल बनाया।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.