यादव समाज का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
चौपारण : प्रखंड क्षेत्र स्थित चेतना कॉम्प्लेक्स होटल में यादव समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी के चित्र पर अबीर-गुलाल अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह की अध्यक्षता दीनानाथ यादव उर्फ डाक बाबू ने की, जबकि मंच संचालन रामसेवक यादव ने किया।
समारोह के दौरान ब्यास देवधारी यादव के होली गीतों पर लोग खूब झूमे। जिला उप चेयरमैन किशुन यादव ने स्वयं होली गीत गाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। राजदेव यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म यादव कुल में हुआ और उनके द्वारा दिए गए भगवद गीता के उपदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
कृष्णा यादव ने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा, इसलिए समाज को शिक्षित और संगठित होना चाहिए। वहीं डॉ. बी.के. यादव ने समाज से नशा छोड़कर दूध अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने होली गीत-संगीत का आनंद लिया तथा पकवान और पकौड़ी का स्वाद चखा।
समारोह में जिला उप चेयरमैन किशुन यादव, राजदेव यादव, सहदेव प्रसाद यादव, जानकी यादव, देवल यादव, विकास यादव, कृष्ण यादव, डॉ. बी.के. यादव, सुरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, कपिलदेव यादव, नमेधारी यादव, द्वारिका यादव, मधु यादव, नागेश्वर यादव, महेश यादव, विजय कुमार यादव, राजेश रंजन यादव, पप्पू कुमार यादव, अनिल यादव, आशीष यादव, उमेश यादव, पृथ्वीराज यादव, सुदर्शन यादव, अशोक यादव, सुखदेव यादव, रंजन यादव, संजय कुमार यादव, अजय कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, कैलाश यादव, महेंद्र यादव, नवल यादव, शंभू यादव, दयानंद यादव, देवेंद्र यादव, छोटन यादव, धीरेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.