हिन्दू नववर्ष के भव्य स्वागत के लिए स्वयंसेवकों ने कसी कमर,19 मार्च को बरही मंडल में शिवाजी प्रभात शाखा में होगा विशेष आयोजन
बरही (हजारीबाग) : आगामी नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) को ऐतिहासिक और उल्लासपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सोमवार, 16 मार्च 2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बरही मंडल में शिवाजी प्रभात शाखा के स्वयंसेवकों की एक महत्वपूर्ण योजना बैठक की गई। बैठक बरही मंडल कार्यवाह राहुल राणा के अध्यक्षता में किस गई । जिसका संचालन सुबोध पांडेय ने किया। प्रखंड मैदान में आयोजित इस बैठक में आगामी 19 मार्च को होने वाले नववर्ष उत्सव की विस्तृत रूपरेखा तय की गई और विभिन्न दायित्वों का वितरण किया गया।
पूर्ण गणवेश में जुटेंगे स्वयंसेवक
बैठक में लिए गए सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार, नववर्ष का मुख्य समारोह गुरुवार, 19 मार्च 2026 को प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक प्रखंड मैदान (शिवाजी प्रभात शाखा) में आयोजित होगा। संगठन के अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है कि सभी स्वयंसेवक निर्धारित समय से 5 मिनट पूर्व पूर्ण 'गणवेश' में कार्यक्रम स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
मिनट-दर-मिनट तय हुआ कार्यक्रम
डेढ़ घंटे तक चलने वाले इस उत्सव के लिए एक सटीक और सुव्यवस्थित समय-सारणी तैयार की गई है, जिसमें शारीरिक और बौद्धिक विकास का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा:
शारीरिक एवं योग: प्रभु राणा के नेतृत्व में 10 मिनट का शारीरिक अभ्यास, वसंत सिंह द्वारा 10 मिनट का योग, शीतल साव द्वारा सूर्य नमस्कार (10 मिनट) और राजेश केशरी द्वारा आसन (10 मिनट) कराए जाएंगे।
बौद्धिक सत्र: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 20 मिनट का 'बौद्धिक' सत्र होगा, जिसका मार्गदर्शन सुभाष पांडेय करेंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुति: इसके अलावा सामूहिक एवं एकल गीत (वसंत सिंह), सुभाषित (नंदकिशोर साव), खेल (सुनील सोनी) और प्रार्थना वाचन (बलराम केशरी/अंशु कुमार) के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। बाल स्वयंसेवकों के लिए विशेष खेलकूद का भी आयोजन होगा।
सफलता के लिए बांटी गई जिम्मेदारियां
उत्सव को निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न स्वयंसेवकों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुंदन साव को मुख्य शिक्षक और ध्वज व्यवस्था का दायित्व मिला है। रंगोली और पुष्प सज्जा का जिम्मा रामकृष्ण केशरी और पलक कुमारी संभालेंगे। उत्सव के उपरांत मिठाई वितरण की जिम्मेदारी कार्तिक केशरी (राकेश केशरी के सहयोग से) को दी गई है। कार्यक्रम की सूचना जन-जन तक पहुँचाने के लिए हजारीबाग रोड, गया रोड, धनबाद रोड और तिलैया रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
इस बैठक का एक और प्रमुख आकर्षण सांगठनिक विस्तार रहा। बैठक में सर्वसम्मति से श्री वसंत जी को 'सह-खंड शारीरिक प्रमुख' का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। वसंत जी ने इस जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार किया।
राजेश प्रसाद केशरी, सुभाष प्रसाद, सुबोध पांडेय, सुनील कुमार सोनी, सुधीर चंद्रा, राहुल राणा, कुंदन कुमार, शीतल कुमार, राजेंद्र पी. केशरी और वसंत सिंह सहित 11 प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति में यह बैठक अत्यंत हर्षोल्लास और नववर्ष को सफल बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ संपन्न हुई।
रिपोर्टर : राहुल राणा

No Previous Comments found.