बरकट्ठा के सलैया में चैती दुर्गा पूजा के सुअवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा पुरे गांव में भक्ति और उत्साह का महौल

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया में गुरुवार से चैती दुर्गा पूजा की शुरुआत श्रद्धा और उल्लास के साथ हो गई। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा दुर्गा मंडप सलैया से प्रारंभ होकर महुवा टांड, पचफेड़ी चौक, बगनवा  टोला, सलैया मोड़ होते हुए तीतकाही  टोला स्थित बारसोती उत्तर वाहिनी नदी तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद  पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः दुर्गा मंडप लौटे। कार्यक्रम में प्रमुख रेणु देवी, उप प्रमुख सुरजी देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिलाल चौधरी, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, सलैया पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद  अरुण प्रसाद, मंडल अध्यक्ष टिंकू प्रसाद, रामचंद्र चौधरी विहिप अध्यक्ष भगीरथ प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान नारायण यादव ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

कलश यात्रा में पूर्व मुखिया अशोक रविदास, हीरालाल प्रसाद, रमन प्रसाद, राजू प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, झब्बू प्रसाद, सीताराम प्रसाद,भीम महतो, लखानी महतो, भोला  प्रसाद, यसराज शाहा,  विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद, बुलाकी महतो, अधिवक्ता अर्जुन प्रसाद , अध्यक्ष मुकेश दास, रीतलाल प्रसाद, शिक्षक दिनेश  महतो, मधुसूदन प्रसाद,मनोज प्रसाद सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और जय श्री राम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। अध्यक्ष मुकेश दास ने बताया कि पूजा के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

रिपोर्टर : गोपाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.