बाउंड्री वाल निर्माण में अनियमितता, हादसे में मजदूर की मौत
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में बाउंड्री वाल निर्माण कार्य में अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आया है। निर्माण के दौरान हुए एक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में पुराने बाउंड्री वाल को तोड़कर नया बाउंड्री वाल बनाया जा रहा है। इस दौरान ठेकेदार पर निर्माण कार्य में मनमानी करने और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नए बाउंड्री वाल के निर्माण में पुराने ईंटों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। विशेष रूप से दीवार के निचले हिस्से में पुराने ईंट लगाए गए हैं, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि इस तरह की लापरवाही के कारण दीवार भविष्य में कभी भी गिर सकती है।
इसी बीच 18 मार्च को निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। अचलजामो पंचायत निवासी मजदूर भगीरथ साव की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुराने बाउंड्री वाल से ईंट निकालने के दौरान यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
इस संबंध में अब तक ठेकेदार या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
रिपोर्टर : संदीप मिश्रा

No Previous Comments found.