हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रखंड के रामनवमी अखाड़े को दिए अस्त्र-शास्त्र
विष्णुगढ़ : प्रखंड क्षेत्र में ऐतिहासिक रामनवमी त्यौहार की परंपरा को सशक्त करने और शोभायात्रा में कला-कौशल के प्रदर्शन को बरकरार रखने हेतु सांसद मनीष जायसवाल द्वारा विष्णुगढ़ प्रखंड प्रखंड स्थित रमुआ दुर्गा मंडप के प्रांगण में कुल 76 अखाड़ों को अस्त्र-शस्त्र प्रदान किया गया।मौके पर मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, महासमिति अध्यक्ष रवि पाण्डेय, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि रवींद्र कुमार वर्णवाल उर्फ दीपू भाई, पूर्व महासमिति अध्यक्ष बिनोद सिंह, सुनील मिश्रा, शंकर वर्मन, शशि लहकर,राजू श्रीवास्तव,सुनील अकेला ,लखन प्रसाद,राजेंद्र यादव,छोटेलाल प्रसाद,वकील सिंह,संदीप लहकार,बिनोद सिंह,सुरेश रजवार,संदीप कसेरा,ओंकार नाथ शर्मा,गणेश राम,दीपू अकेला, नरेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संदीप मिश्रा

No Previous Comments found.