तीन दिनों तक शराब दुकानें व बार रहेंगे बंद

हजारीबाग : रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री शशि प्रकाश सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में 27 मार्च से 29 मार्च 2026 तक लगातार तीन दिनों के लिए सभी प्रकार की खुदरा शराब की दुकानें, रेस्तरां एवं बार सहित अन्य उत्पाद अनुज्ञप्ति प्राप्त प्रतिष्ठानों को पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हजारीबाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 170/26.03.2026 में बताया गया है कि यह आदेश झारखंड उत्पाद अधिनियम, 1915 की धारा 26(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जारी किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रामनवमी पर्व के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। साथ ही सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.