रामनवमी पर श्रद्धालुओं के लिए नगर निगम की पहल,प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएंगे चलंत शौचालय
हजारीबाग : रामनवमी पर्व 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर हजारीबाग नगर निगम ने विशेष तैयारी की है। नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर मॉड्यूलर टॉयलेट (चलंत शौचालय) स्थापित किए जाएंगे, ताकि पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हजारीबाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 172/26.03.2026 के अनुसार, भीड़-भाड़ वाले इलाकों को ध्यान में रखते हुए इन चलंत शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। इससे स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।नगर निगम द्वारा जिन स्थानों पर चलंत शौचालय लगाए जाएंगे, उनमें बड़ा अखाड़ा, जादो बाबू चौक, गिलान चौक, सादा कम्पनी इन्द्रलोक टॉवर के पास, मुख्य नाला गांजा गली, महावीर जैन मंदिर के पास, नवाबगंज रोड एवं गोला चौक शामिल हैं।
प्रशासन ने कहा है कि रामनवमी के दौरान साफ-सफाई और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.