रामनवमी जुलूस को लेकर नगर निगम की विशेष व्यवस्था,जगह-जगह शौचालय व यूरिनल की सुविधा..

हजारीबाग : रामनवमी पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सामुदायिक शौचालय एवं मॉड्यूलर यूरिनल की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुलभ सुविधा मिल सके।सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हजारीबाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या 173/26.03.2026 के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य जुलूस के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखना और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।नगर निगम द्वारा स्थापित सामुदायिक शौचालय सदर अस्पताल, कोर्रा चौक, खिरगाँव, न्यू बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, पीसीसीआर चौक, डेली मार्केट, बांबे आवास 1, 2 व 3, नूरा चौक, निर्मल महतो पार्क तथा पुराना ब्लॉक सहित कई स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे।इसके अलावा, मॉड्यूलर यूरिनल की सुविधा भी शहर के प्रमुख स्थानों—खिरगाँव टैक्सी स्टैंड, सदर अस्पताल, डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक, सरकारी बस स्टैंड के सामने, कोर्रा चौक एवं मटवारी गांधी मैदान—में उपलब्ध कराई गई है।

प्रशासन ने बताया कि इन व्यवस्थाओं से रामनवमी जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी और शहर की स्वच्छता भी बनी रहेगी।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.