भावभीनी विदाई समारोह में सहकर्मियों ने दी सम्मानपूर्ण विदाई
हजारीबाग : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय कार्यालय, हजारीबाग में अवर सचिव श्री रास बिहारी प्रसाद के सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों ने उनके लंबे एवं समर्पित सेवा काल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।बताया गया कि श्री बिहारी ने वर्ष 1995 में अपनी सेवा की शुरुआत की थी और लगभग तीन दशकों तक विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ किया। अपने शांत स्वभाव, अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण के कारण वे सहकर्मियों के बीच विशेष सम्मान के पात्र रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए सचिव श्री बासुदेव प्रसाद ने कहा कि श्री बिहारी ने कार्यालय की कार्यसंस्कृति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली और अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद और सक्रिय सेवानिवृत्ति जीवन की कामना भी की।
इस दौरान सहकर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त अवर सचिव राकेश चौधरी सहित सभी पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.