रामचक में श्रीमद् देवी भागवत नवदिवसीय कथा महायज्ञ,कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड अंतर्गत बारहमौरिया पंचायत के ग्राम रामचक में आयोजित श्री श्री 108 श्रीमद् देवी भागवत नवदिवसीय कथा ज्ञान महायज्ञ के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। श्रद्धालु माताओं-बहनों की आस्था, उत्साह और भक्ति ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। जयकारों और भजन-कीर्तन से गांव का वातावरण गूंज उठा।
आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालु माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही मां देवी भगवती से प्रार्थना की गई कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और क्षेत्र में सदैव सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.