भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड क्षेत्र के चौपारण में अंबेडकर विचारधारा मंच के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब के विचारों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक मनोज कुमार यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
शोभायात्रा में अंबेडकर विचारधारा मंच के अध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, सचिव बिराज रविदास, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र रजक समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया।पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का माहौल रहा, वहीं लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक एकता का संदेश दिया।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह


No Previous Comments found.