तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली शिक्षक की जान,घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

बरकट्ठा : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के जीटी रोड सक्रेज एनएच 19 के पास चंद्रशेखर आजाद उम्र लगभग 50वर्ष  पिता गुलाबचन्द माहतो   ग्राम गैयपहाडी थाना बरकट्ठा जिला हजारीबाग निवासी जो चतरा जिले में  एक सरकारी शिक्षक थे, रोज की भांति अपने घर ग्राम गैयपहाडी से उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसई ,मयुरहंड चतरा जिला अपने दो पहिया वाहन से जा रहे थे वे जैसे ही जीटी रोड सक्रेज के पास पहुंचे की तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपने चपेट में ले लिया और बुरी तरह से रोंदते हुए निकल गया जिससे  घटनास्थल पर ही शिक्षक चंद्रशेखर आजाद की मौत हो गई ,स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना सोशल मीडिया पर देते हुए बरकट्ठा थाना पुलिस को दिया गया,सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और  ट्रेलर संख्या NL01 AC 9438 को   श्रीनगर के एक लाइन होटल से जप्त करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया,घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ,देखते ही देखते ग्रामीणों का भारी भीड़ बढ़ गया,मौके पर  समाचार लिखे जाने तक  बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ,जिप सदस्य कुमकुम देवी,प्रभारी अंचल अधिकारी बरकट्ठा  नवीन भूषण कुल्लू मुखिया सुमन कुमार ,झामुमो नेता प्रमोद गुप्ता,भाजपा नेता भोला प्रसाद शाहीतअन्य जनप्रतिनिधिगण घटनास्थल पर पहुंचकर  पीड़ित परिवार को ढाढस बंधा रहे थे 

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.