मारपीट में गंभीर रूप से घायल पत्रकार का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
बरकट्ठा : सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आगमन के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई। मंत्री से बाइट लेने पहुंचे न्यूज 18 के प्रभारी सुशांत सोनी एवं रफ्तार मीडिया के पत्रकार आशीष साव के साथ मौजूद समर्थकों द्वारा मारपीट की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सवाल पूछे जाने पर कुछ समर्थक आक्रोशित हो गए और उन्होंने पत्रकार की पिटाई कर दी। घटना के बाद घायल पत्रकार को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से पत्रकारों में आक्रोश का माहौल है। प्रेस क्लब बरकट्ठा इकाई ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए विरोध जताया है। क्लब के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को स्वतंत्र और सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का अधिकार है, ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। वहीं प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष ईश्वर यादव ने कहा कि पत्रकारों पर इस प्रकार मंत्री द्वारा पिटाई किया जाना शर्मनाक है। यह वारदात उनकी मनसा को व्यक्त करता है ।वहीं प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने इसकी कड़ी निंदा की है।
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद


No Previous Comments found.