भीषण गर्मी को देखते हुए चौक-चौराहों एवं बाजारों में पेयजल की व्यवस्था

चौपारण (हजारीबाग) : लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप को देखते हुए प्रखंड प्रशासन द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं बाजारों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल उपलब्ध कराने की पहल शुरू की गई है।

प्रखंड प्रशासन की ओर से बताया गया कि बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में राहगीरों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही संबंधित विभागों को नियमित रूप से पेयजल व्यवस्था की निगरानी करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.