प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

चौपारण : चौपारण स्थित साहू भवन में अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज बरही द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अनुमंडलीय टीम द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। विद्यार्थियों की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अमित सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.