चंद्रवंशी समाज ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
चौपारण/हजारीबाग : अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज, चौपारण इकाई द्वारा बिगहा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के 10वीं, 12वीं एवं उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ नेता छत्रधारी चंद्रवंशी ने की, जबकि संचालन सिकंदर चंद्रवंशी ने किया। मंच से शिक्षा को विकास की सबसे मजबूत सीढ़ी बताया गया।
इस वर्ष उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में अमन कुमार, प्रिंस कुमार, बादल कुमार, रिमझिम कुमारी, श्रुति, श्रेया, स्नेहा कुमारी, पायल कुमारी, कोमल कुमारी, गुड्डी कुमारी, रीतेश कुमार, सन्नी, अक्षय, कोमल, मेहुल एवं गौरव कुमार शामिल रहे।
“शिक्षा से ही दूर होगा पिछड़ापन”
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास का आधार है। छत्रधारी चंद्रवंशी ने कहा, “शिक्षा के बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता। शिक्षा ही वह हथियार है जिससे हम अपने क्षेत्र का पिछड़ापन दूर कर मुख्यधारा में अपनी पहचान बना सकते हैं।”
वक्ताओं ने बच्चों से आह्वान किया कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी गई।
समारोह में अशोक चंद्रवंशी, करुणा चंद्रवंशी, मुरली चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, भुनेश्वर चंद्रवंशी, रामबिलास चंद्रवंशी, सुनील शेखर, प्रदीप चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.