ब्राउन शुगर एवं नगदी के साथ एक युवक को पकड़ कर भेजा गया जेल

बरकट्ठा : हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुए की बरकट्ठा बाजार से बरवां  जाने वाली मुख्य सड़क बुढ़िया माता मंदिर के समीप एक व्यक्ति के द्वारा नशीले पदार्थ का बिक्री किया जा रहा है सुचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हजारीबाग सीसी आर  डीएसपी सह प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही अरमानुल हक के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत ,पू.अ.नि.कन्हैया प्रसाद एंव सशस्त्र बल के जवानो लेकर  किया गया और बुढ़िया माता मंदिर के समीप विशेष सर्च अभियान चलाया गया छापामारी के दौरान कुंदन कुमार पंडित पिता बालेश्वर पंडित ग्राम बरकट्ठा थाना बरकट्ठा जिला हजारीबाग निवासी को पकड़ लिया गया तलाशी के क्रम में 05 ग्राम ब्राउन शुगर एंव 11400 ग्यारह हजार चार सौ रुपये नगदी वा एक मोटोरला कंपनी का मोबाइल फोन  बरामद किया गया ,पकड़े गए युवक को बरकट्ठा थाना कांड संख्या 96/2026 धारा 21 बी/29 एन डी पी एस के तहत मामला दर्ज  न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ,

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.