वज्रपात से पंचायत सचिवालय में भारी नुकसान, कई विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त

चौपारण : प्रखंड क्षेत्र के एक पंचायत सचिवालय में 25 जून 2026 को शाम लगभग 4 बजे हुई वज्रपात की घटना से भारी नुकसान हुआ है। घटना के अगले दिन अवकाश रहने के कारण इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार को कार्यालय खुलने पर कर्मचारियों ने क्षति का जायजा लिया, जिसके बाद कई विद्युत उपकरणों के खराब होने की पुष्टि हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वज्रपात की चपेट में आने से पंचायत सचिवालय में लगे छह पंखे, सीसीटीवी कैमरा, स्टेबलाइजर, पानी मोटर का स्टार्टर सहित अन्य विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे कार्यालय के नियमित कार्यों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

पंचायत सचिवालय के कर्मियों ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है। संभावना है कि जांच के बाद अन्य उपकरणों के खराब होने की भी जानकारी सामने आ सकती है। संबंधित विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है, ताकि क्षतिग्रस्त उपकरणों की मरम्मत अथवा प्रतिस्थापन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वज्रपात के समय क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन पंचायत सचिवालय को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.