सोना सोबरन योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती, साड़ी व लूंगी का वितरण

चौपारण (हजारीबाग) : ग्राम पंचायत जवनपुर स्थित जन वितरण प्रणाली राशन दुकान में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सोना सोबरन योजना के तहत पात्र लाभुकों के बीच धोती, साड़ी एवं लूंगी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के मुखिया जानकी यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि बैजनाथ साव तथा अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से लाभुकों को वस्त्र प्रदान कर किया। वितरण के दौरान लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सोना सोबरन योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी योजना है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राहत मिल रही है। साथ ही लाभुकों से सरकार की अन्य कल्याणकारी,योजनाओं का भी लाभ उठाने की अपील की गई।कार्यक्रम में समाजसेवी छोटेलाल जसवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह डीलर मो. वहाब, युगल साव, राजेश चौधरी, राजेश कुशवाहा, नकुल साव, कामेश्वर साव, जसवंत साव, सानू भाई सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान वितरण कार्य शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। लाभुकों ने योजना का लाभ मिलने पर सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.