थाना प्रभारी पंकज कुमार की सक्रियता से विद्यालय चोरी कांड का सफल उद्भेदन,चार आरोपी गिरफ्तार

चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय, भूषणडीह में हुई चोरी की घटना का थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप चोरी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राकेश राणा (पिता– रूदो राणा), संतोष कुमार यादव (पिता– महेश यादव), युगेश माली (पिता– महेंद्र माली) तथा रितेश कुमार यादव (पिता– शंकर यादव) शामिल हैं। सभी आरोपी भूषणडीह के निवासी हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में चौपारण पुलिस द्वारा चोरी की घटना का कम समय में सफल खुलासा किए जाने की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.