झापा पंचायत में साड़ी-धोती वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने किया उद्घाटन
चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झापा के बिशनपुर स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान में शनिवार को साड़ी-धोती वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बरही विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित हुए और सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत साड़ी एवं धोती प्राप्त की।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने कहा कि सरकार खाद्य सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचना चाहिए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान बिशनपुर पीडीएस दुकान के लाभुकों के बीच साड़ी एवं धोती का वितरण किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य मुकेश नायक, उपमुखिया केशरी नायक, पूर्व उपमुखिया संगीता देवी, पूर्व वार्ड सदस्य रामबृक्ष राणा, समाजसेवी रोहित साव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों के बीच वस्त्र वितरित किए और सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रामनुग्रह राणा, रक्षेपाल राणा, रामचरित्र राणा, अनिरुद्ध राणा, रामस्वरूप राणा, मालती देवी, उषा देवी, संगीता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.