थाना प्रभारी पंकज कुमार की सक्रियता से अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

चौपारण : अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ चौपारण थाना पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़कर जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी पंकज कुमार को अवैध बालू परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को रोककर जांच की। जांच के दौरान बालू के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया।

थाना प्रभारी पंकज कुमार की तत्परता एवं सक्रिय कार्यशैली के कारण क्षेत्र में अवैध खनन और बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उनकी अगुवाई में चौपारण पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अवैध कारोबार पर भी लगातार नकेल कस रही है, जिसकी स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।

पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं अवैध बालू परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.