डीएवी राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2026 (क्लस्टर-4) का सफल समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

बरही : डीएवी राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत क्लस्टर-4 स्तरीय दो दिवसीय खो-खो एवं शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, बरही में हुआ। समापन समारोह में विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में डीएवी परिवार, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड खो-खो संघ एवं शतरंज संघ का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रशासन ने संघ के पदाधिकारियों एवं निर्णायकों को पौधा भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

खो-खो प्रतियोगिता के परिणाम
बालिका अंडर-14 में रजरप्पा प्रथम व कोडरमा द्वितीय, अंडर-17 में बरही प्रथम व केदला द्वितीय तथा अंडर-19 में रजरप्पा प्रथम व बरही द्वितीय स्थान पर रहा।
बालक अंडर-14 में कोडरमा प्रथम व रजरप्पा द्वितीय, अंडर-17 में रजरप्पा प्रथम व बरकाकाना द्वितीय तथा अंडर-19 में बरही प्रथम व बरकाकाना द्वितीय स्थान पर रहा।

शतरंज प्रतियोगिता के परिणाम
बालिका अंडर-14 में रजरप्पा प्रथम व बरकाकाना द्वितीय, अंडर-17 में बरही प्रथम व रजरप्पा द्वितीय तथा अंडर-19 में रजरप्पा प्रथम व बरही द्वितीय स्थान पर रहा।
बालक अंडर-14 में रजरप्पा प्रथम व बरकाकाना द्वितीय, अंडर-17 में आर. कुजू प्रथम व बरही द्वितीय तथा अंडर-19 में बरही प्रथम व रजरप्पा द्वितीय स्थान पर रहा।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, झारखंड खो-खो संघ एवं शतरंज संघ के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य ने डॉ. आर.के. साहू (प्राचार्य, रजरप्पा), आलोक कुमार (प्राचार्य, आर. कुजू) एवं रविंद्र कुमार पात्रा (प्राचार्य, तापीन) की गरिमामयी उपस्थिति के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही खेल शिक्षक राजेश कुमार सिंह, हेमंत कुमार, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। राष्ट्रगान के साथ डीएवी राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2026 (क्लस्टर-4) का औपचारिक समापन हुआ।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.