जंगली हाथियों की झुंड ने एक और किसान को कुचला मौके पर मौत

हजारीबाग : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम बरकनगांगो  में बुधवार के अहले सुबह   जंगली हाथियों के झुंड ने एक किसान बाबुलाल साव पिता स्वर्गीय भीखन साव  को कुचलकर मार डाला। इसी दौरान जंगली हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और अपने खेतों में काम कर रहे किसान को कुचलकर मार डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद से  ग्रामीणों में दहशत है 
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने मृतक के स्वजन को शीघ्र मुआवजा देने और क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए स्थायी उपाय करने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथियों के झुंड से दूर रहने की अपील की है।

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.