नीट पेपर लीक के विरोध में JLKM का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

विष्णुगढ़ : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की विष्णुगढ़ प्रखंड इकाई ने सोमवार को नीट पेपर लीक मामले के  विरोध में प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो के नेतृत्व में सात मिल चौक से अस्पताल चौक तक आक्रोश पैदल मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्", "नीट पेपर लीक बंद करो", "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो", "जस्टिस फॉर नीट स्टूडेंट्स" और "सेव आवर फ्यूचर" जैसे नारे लगाए। पूरे मार्च के दौरान क्षेत्र का माहौल आंदोलित रहा।
सभा को संबोधित करते हुए JLKM प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने से करोड़ों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और गरीब परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत और मजदूरी कर उन्हें बेहतर भविष्य देने का सपना देखते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्रों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में विफल रही हैं तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार महतो ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। वहीं प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं मेहनती और ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई कर छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश सिंह पटेल, केंद्रीय महिला मोर्चा महासचिव पूनम कुमारी, जिला महासचिव खेमनारायण महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष टहल महतो, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष नंदलाल महतो, सचिव प्रेमचंद महतो, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, संगठन मंत्री नरेश महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अमित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.