राष्ट्रीय नाई महासभा चौपारण की बैठक में संगठन सशक्त बनाने पर जोर, 15 अगस्त से नई दर तालिका लागू करने का निर्णय

चौपारण : राष्ट्रीय नाई महासभा, प्रखंड चौपारण की बैठक जननायक कर्पूरी ठाकुर भवन परिसर, एनएच-2 रोड स्थित ग्राम जोकट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कैलाश ठाकुर ने की, जबकि संचालन दिनेश शर्मा ने किया।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही जजमनकी एवं सैलून व्यवसाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्राद्ध, विवाह, छठी, मुंडन, गृह पूजन सहित अन्य पारंपरिक सेवाओं के लिए नई दर तालिका तैयार करने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि इस दर तालिका को अंतिम रूप देकर 15 अगस्त 2026 से लागू किया जाएगा।

बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय घमंडी ठाकुर तथा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा आगामी 25 अगस्त 2026 को केश कलाकार सैलून संघ समिति के पुनर्गठन का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में चय परगना महासचिव बैजनाथ ठाकुर, सचिव अशोक ठाकुर, पूर्व कोषाध्यक्ष सीताराम ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष ब्रजकिशोर ठाकुर, उपाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा, अनुमंडलीय महामंत्री सह कोषाध्यक्ष सुबोध ठाकुर, सचिव पप्पू ठाकुर, उप सचिव प्रदीप कुमार शर्मा, अभिभावक तापेश्वर ठाकुर, नंदकिशोर ठाकुर, कामदेव ठाकुर, बलदेव ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, लखन ठाकुर, मनोज शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अमित सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.