जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
बरही : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह एनसीपी के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उनके साथ सुनील चंद्रवंशी एवं वेद प्रकाश रवि भी उपस्थित रहे। सभी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.