किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पदमा पुलिस ने दबोचा; भारी मात्रा में बीयर व व्हिस्की जब्त

हजारीबाग : जिले के पदमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सरैयाडीह गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश किया है। किराना दुकान चलाकर उसकी आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री कर रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापित कर जेल भेज दिया गया है।

इस संबंध में पदमा ओपी में कांड संख्या 277/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सरैयाडीह निवासी महेंद्र प्रसाद मेहता के 30 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार मेहता के रूप में हुई है।
 अचानक दबिश देकर रंगे हाथ दबोचा 
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी किराना दुकान से अवैध रूप से शराब की तस्करी और बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दुकान पर अचानक छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया और मौके से आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ लिया गया।
 विभिन्न नामचीन ब्रांड्स की 71 बोतलें जब्त 
दुकान के भीतर से पुलिस को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर का जखीरा मिला। जब्त की गई शराब का ब्योरा:
बीयर: गॉडफादर (650 ml) - 20 पीस, गॉडफादर (500 ml) - 20 पीस, किंगफिशर (650 ml) - 12 पीस।
 व्हिस्की (375 ml प्रत्येक): 8 PM - 3 पीस, 
आइकॉनिक - 3 पीस, 
स्टर्लिंग बी7 - 3 पीस, 
रॉयल चैलेंजर्स - 3 पीस, 
रॉयल स्टैग - 3 पीस, 
मैकडॉवेल्स नं. 1 - 2 पीस, 
और इंपीरियल ब्लू - 2 पीस।
 छापेमारी टीम में ये थे शामिल 
कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, एसआई राजेश हजरा, एसआई आलोक सोरेन और पदमा ओपी की आर्म्स पार्टी (सशस्त्र बल) के जवान मुस्तैद रहे। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अवैध कारोबारियों में खलबली मच गई है।

रिपोर्टर :  परमानंद कुमार राणा 

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.