किराना दुकान में बिक रही थी अंग्रेजी शराब, पुलिस ने संचालक को दबोचा
हजारीबाग/पदमा : ओपी क्षेत्र के सरैयाडीह में किराना दुकान की आड़ में कथित रूप से अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक सतीश कुमार मेहता, पिता महेंद्र प्रसाद मेहता, निवासी सरैयाडीह, थाना पदमा ओपी, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।हजारीबाग पुलिस के अनुसार, पदमा ओपी थाना कांड संख्या 277/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त सतीश कुमार मेहता को किराना दुकान में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने दुकान से विभिन्न ब्रांड की कुल 71 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब में गॉडफादर 650 एमएल की 20 बोतल, गॉडफादर 500 एमएल की 20 बोतल, किंगफिशर 650 एमएल की 12 बोतल, 8 पीएम 375 एमएल की तीन बोतल, इकॉनिक 375 एमएल की तीन बोतल, स्टर्लिंग बी-7 375 एमएल की तीन बोतल, रॉयल चैलेंजर्स 375 एमएल की तीन बोतल, रॉयल स्टैग 375 एमएल की तीन बोतल, मैकडॉवेल नंबर-1 375 एमएल की दो बोतल और इम्पीरियल ब्लू 375 एमएल की दो बोतल शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.